पूर्व अभिनेत्री और समाजसेवी सोमी अली ने मानव तस्करी की भयानक सच्चाई के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने ‘नो मोर टीयर्स’ के साथ अपने काम के अनुभव साझा किए, जो उन्होंने शोषण और ज़्यादती के शिकार लोगों की मदद के लिए शुरू किया था। सोमी ने बताया, “कल हमने एक और बच्ची को खो दिया। 9 साल की एक बच्ची, जिसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था, मिसकैरेज (गर्भपात) के बाद ज़्यादा ब्लीडिंग होने से मर गई। वह अकेली थी, डरी हुई थी और मदद मांगने से भी डर रही थी। अगर उसे ‘मॉर्निंग-आफ्टर पिल’ मिल जाती, तो प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता था और उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह एक ऐसी सच्चाई है जिससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते।”अपने संगठन के सामने आने वाले तस्करी के आम रूपों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पीड़ित अक्सर एक ही समय में कई तरह के शोषण का शिकार होते हैं।

