इन्दौर | जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान के मुख्य आतिथ्य में एम. वाय. हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से देपालपुर सर्विस हेल्प फाउंडेशन द्वारा विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सेवा, संवेदना और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए देपालपुर में रक्तदान-महादान शिविर आयोजित किया। शिविर में युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे पवित्र माध्यम है। किसी अनजान व्यक्ति की धड़कनों को जीवन देने का संकल्प है। शिविर में देपालपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अंतरसिंह मौर्य, उपाध्यक्ष दिलीप डाबी, अधिवक्ता राजीव पटेल, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी विशाल गुप्ता, एडीपीओ अंतर सिंह डाबर, नायब नाजिर दिलीप यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के फारूख खान उपस्थित रहे। शिविर का संचालन स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड बैंक, एम. वाय. हॉस्पिटल इंदौर की विशेषज्ञ टीम ने किया। डॉ. सुशांत कुमार एवं उनकी टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। देपालपुर सर्विस हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मोइनुद्दीन कुरैशी, कोषाध्यक्ष रिजवान मंसूरी, प्रचार सचिव इस्लाम मंसूरी, सदस्य वासिफ शेख, जुबेर शेख, सदाब पठान, शाहरुख शेख, अमजद मंसूरी, शहबाज पठान, मोइनुद्दीन फारूकी, वसीम खान, समीर सिसगर, मकसूद पठान, मोहम्मद आरिफ, फिरोज खान, जुबेर खान, महेश गोस्वामीजी सहित अन्य महानुभावों व कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

