इन्दौर | श्री सिद्धवीर हनुमान मंदिर धोबी घाट कर्बला मैदान पर पूर्व घोषणानुसार हिन्दू संगठनों द्वारा शोभायात्रा निकाल महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संत समाज, हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन समिति के पदाधिकारी धीरज यादव के अनुसार छत्रीबाग स्थित प्रेमानंद गोशाला बराद्वारी आश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सिद्धवीर हनुमान मंदिर पहुंची। जिसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया। आरती और यात्रा में बड़ी संख्या मे श्री राम हनुमान भक्त गण शामिल हुए। और आयोजन पूर्णतः भक्ति उल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ। हालांकि एक तरफ कर्बला मैदान में मेले का आयोजन भी चल रहा था तो इसको लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करते इस पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था उनके साथ विशेष बलों की टुकड़ियां भी मौजूद थीं। लेकिन आयोजन पूरी तरह भक्ति उल्लास के शाथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

