13000 बीएलओ 1.45 करोड़ वोटर्स का करेंगे सत्यापन
नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार से एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो रही है। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूरी जानकारी साझा की। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 13,000 से बीएलओ राजधानी भर में घर-घर जाकर 1.45 करोड़ वोटर्स (मतदाताओं) का सत्यापन करेंगे। 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर मौजूदा मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र दिया जाएगा। मतदाता को एक भरा हुआ फॉर्म बीएलओ को जमा करना होगा और उसकी रसीद लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगर घर बंद मिलता है तो बीएलओ कम से कम 3 बार वहां जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट (प्रारूप)प्रकाशित किया जाएगा। वहीं 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके साथ ही 3 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
जांच और अपील की व्यवस्था
उन्होंने कहा कि सिर्फ वास्तविक और योग्य मतदाताओं को ही गणना फॉर्म भरकर जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनावी लिस्ट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर जांच और अपील की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता के विवरण में कोई संदेह या गड़बड़ी मिलती है, तो श्वक्रह्र सबसे पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेंगे। जिन मामलों में विसंगति होगी, वहां संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

