इन्दौर | विश्व खेलों की रजत पदक विजेता कुमारी नम्रता संजय बत्रा के मुख्य आतिथ्य में इंदौर मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा गरिमा विद्या विहार में आयोजित इंदौर संभागीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर इंदौर संभाग के समन्वयक मुगीस खान, श्रीकांत अटवल, सोनू जाटव, हार्दिक शर्मा, हिमांशु खत्री एवं वैभव रघुवंशी उपस्थित रहे। गरिमा विद्या विहार के प्राचार्य माधव मंत्री के अनुसार प्रतियोगिता के पी-वी ग्रुप में आरव लश्करी एवं कियान सिंह जाटव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं धैर्य जैन, वाणी शर्मा, आराध्या अग्रवाल एवं कुंदन पटेल ने रजत पदक प्राप्त किया। कांस्य पदक विजेताओं में मोहम्मद अली चौहान एवं अवनी सेन शामिल रहे।

