: जब विरानी परिवार दो शादियों की तैयारियों में जुटा है, तभी एक ऐसा चेहरा वापस लौटने वाला है, जो सब कुछ बदल सकता है। स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुवर्णा झा पूरे 18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति विरानी बनकर लौट रही हैं। तृप्ति वही किरदार है, जिसने कभी अपने अंदाज़, चालाकी और फैसलों से पूरे विरानी परिवार की जिंदगी बदल दी थी। अब उनकी वापसी के साथ एक बार फिर दर्शकों को तृप्ति और तुलसी की सबसे यादगार टक्कर देखने को मिलेगी। सुवर्णा झा ने कहा, “18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति का किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने जैसा है।

