कई दिनों तक चुनौतीपूर्ण जंगलों में राह खोजने, सीमित संसाधनों और लगातार बदलती परिस्थितियों से लड़ते हुए, लहू उघड़े ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव में जीत हासिल की है। अपने एवरेस्ट पर्वतारोहण और सालों के प्रकृति के बीच रहने के अनुभव की बदौलत लहू उघाड़े डिस्कवरी के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रोमांचकारी सर्वाइवल फ्रैंचाइज़ी के भारतीय संस्करण को जीत सके। नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव में विभिन्न पृष्ठभूमियों के छह प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिन्हें फिलिपींस के भयावह और चुनौतीपूर्ण पलावन जंगल में उतारा गया था। इस यात्रा में उन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना किया, अनजान जंगलों के बीच से रास्ता खोजा और ऐसे वातावरण में खुद को ढाला जहां हर निर्णय मायने रखता है।

