ज़ी टीवी कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ को पहली बार टेलीविजन पर लेकर आ रहा है। नीति और प्रीति द्वारा लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाए गए इस शो को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा होस्ट कर रही हैं। ‘मां है ना’ का अंदाज बिल्कुल अलग और दिल को छू लेने वाला है। इसमें छह पॉपुलर जेन ज़ी चेहरे अपनी मां या परिवार के किसी खास सदस्य के साथ किचन में नजर आएंगे। शो में सुनीता आहुजा अपनी बेटी टीना आहूुजा, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया, तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल, गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर, शाहिदा अंसारी अपने भांजे अफगान और भाग्यश्री ई. शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ नजर आएंगी। कुकिंग, मस्ती और दिलचस्प मुकाबलों के बीच हर एपिसोड रिश्तों की गर्माहट, दो पीढ़ियों की सोच और परिवार के प्यार को खूबसूरती से दिखाएगा।

