शो पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा के सामने ज़िंदगी एक बार फिर उसके सामने असंभव सी चुनौती खड़ी कर देती है, जहाँ ख़तरे उसके घर के भीतर और बाहर दोनों ओर से मंडराने लगते हैं।पुष्पा कदंबरी के वकील द्वारा पेश किए गए रहस्यमयी गवाह की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करती हैं। इस गवाह का चौंकाने वाला इक़बाल-ए-जुर्म केस को पटरी से उतारने की धमकी देता है। जब पुष्पा कानूनी लड़ाई में पूरी तरह उलझी हुई हैं, तब उनके पीछे एक और बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। अपनी ज़िंदगी को दोबारा सँवारने और आर्थिक परेशानियों से निकलने की कोशिश में दिलीप चुपके से पुष्पा का घर गिरवी रख देता है । इससे उनके परिवार का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। पुष्पा को यह अंदाज़ा भी नहीं है कि जिस छत के नीचे वह रह रही हैं, वही दाँव पर लगी हुई है। न्याय के लिए लड़ते-लड़ते वह उस घर को खोने की कगार पर पहुँच जाती हैं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से बनाया है।

