भक्तिमय एल्बम ‘कृष्ण सफर’ की शुरुआत

मनोरंजन

जन्माष्टमी के बाद अनंत ऊर्जा सफर ने भक्तिमय संगीत की दुनिया में कदम रखते हुए भगवान कृष्ण को समर्पित छह गानों के एल्बम ‘कृष्ण सफर’ की शुरुआत की है। एनर्जी गुरु और आध्यात्मिक मार्गदर्शक आयुष गुप्ता और योगिनी आरविका गुप्ता द्वारा स्थापित अनंत ऊर्जा सफर ने इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया है। प्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी जी ने अपनी भावपूर्ण आवाज से इस भक्तिमय संगीत यात्रा को खास बनाया है।एल्बम का पहला भजन ‘मेरा श्याम नंदलाल’ दुनियाभर में रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही छह गानों की इस संगीत यात्रा की शुरुआत हुई है, जिसमें भगवान कृष्ण की भक्ति से जुड़े अलग-अलग भावों और अभिव्यक्तियों को संगीत के जरिए प्रस्तुत किया गया है।