जल संसाधन विभाग के 81 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र ::
इंदौर । जल संसाधन विभाग में नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ कार्य कर विभाग की योजनाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दें। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को बोधी परियोजना कार्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही।
मंत्री सिलावट ने विभाग के 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जिम्मेदारी और जनहित सर्वोपरि है। कर्मचारी अपनी कार्यक्षमता और ईमानदारी से विभाग की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता आर.आर. मीना और अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन उपस्थित रहे।
:: 2020 से अब तक 1305 नियुक्तियां ::
जल संसाधन विभाग के अनुसार वर्ष 2020 से अब तक विभाग में कुल 1305 कर्मचारियों को नियुक्तियां दी गई हैं। इनमें 952 नवीन नियुक्तियां और 353 अनुकंपा नियुक्तियां शामिल हैं। विभाग ने कहा कि नई नियुक्तियों से कार्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

