‘जगद्धात्री’ में मिश्मी दास ने एसएसपी जाह्नवी गांगुली के रूप में शो में एंट्री की है। कभी जगद्धात्री और शिवाय की बैचमेट रही जाह्नवी अब साधु सर की जगह उनकी सीनियर ऑफिसर बनकर लौटी है। जहां एक तरफ उसके मन में शिवाय के लिए एक खास जगह है, वहीं दूसरी तरफ वो जगद्धात्री से जलन भी रखती है। मूसा की मौत के बाद से जाह्नवी का मानना है कि जगद्धात्री ने उसे गिरफ्तार करने की बजाय मारकर अपनी हद पार कर दी। यही वजह है कि वो लगातार उसे दोषी साबित कर उसकी पोस्ट से हटाने की कोशिश कर रही है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आया, जब शिवाय मजबूती से जगद्धात्री के साथ खड़ा हो गया। उसने आरव पाटिल (कानन मल्होत्रा ) के सामने जगद्धात्री की पूरी सर्विस फाइल और ऐसे सबूत रखे, जो उसकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और शानदार रिकॉर्ड को साबित करते थे। फिलहाल आरव पाटिल के इस फैसले ने जगद्धात्री को राहत जरूर दिलाई है, लेकिन उनकी एंट्री ने कहानी में एक नया मोड़ ला दिया है।

