:: ऑल इंडिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट ::
इंदौर । मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही ऑल इंडिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मप्र के चार खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग फाइनल जीतकर मुख्य दौर में प्रवेश किया। 12 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग से प्रिशा शर्मा और वेदांशी खंडेलवाल तथा बालक वर्ग से समवेद जोशी और ईशान शर्मा ने जीत दर्ज की।
बालक वर्ग में समवेद ने मप्र के अक्षज कुमार को 9-6 और ईशान ने महाराष्ट्र के ग्रतिक खंडेलवाल को 9-5 से पराजित किया। बालिका वर्ग में प्रिशा ने महाराष्ट्र की ऋतवी ठाकरे को 9-1 और वेदांशी ने मप्र की कृष्वी माहेश्वरी को 9-2 से हराया।
अन्य मुकाबलों में कियान बंसल ने रियान सुराना को 9-3, महाराष्ट्र के दिव्येश अमोदे ने मप्र के अरनव पालीयशंवकर को 9-5, महाराष्ट्र के जनव अग्रवाल ने दिल्ली के रेयान बधवर को 9-0, मप्र के अदविक गोयल ने महाराष्ट्र के मेधांश मारापका को 9-5, विहान कालानी ने मप्र के अर्जुन कचोलिया को 9-5 तथा आध्यांत गुप्ता ने विवान त्रिवेदी को 9-0 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र की निमिषा धुरकुडे ने मप्र की नेहल पाटिल को 9-0 से हराया।

