आइडीए की जनसुनवाई में पहुंचे 23 आवेदन

इंदौर

इंदौर । इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़े 23 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें सबसे अधिक 17 आवेदन संपदा शाखा से संबंधित रहे। इसके अलावा तकनीकी शाखा के तीन, भू-अर्जन शाखा के दो तथा संपदा एवं तकनीकी शाखा से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए