प्रधानमंत्री मोदी से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।
इसके अलावा श्री तोमर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की। उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।