‘जगद्धात्री’ शो में सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर शो में अंडरकवर पुलिस ऑफिसर्स जगद्धात्री और शिवाय का किरदार निभा रहे हैं। सोनाक्षी बत्रा ने कहा, “जगद्धात्री का किरदार निभाने से मैंने देशभक्ति को एक बिल्कुल अलग नजरिए से देखना शुरू किया है। जब भी मैं उसकी यूनिफॉर्म पहनकर उसके किरदार में आती हूं, तो मेरे अंदर एक अलग तरह की ताकत और आत्मविश्वास महसूस होता है। साथ ही, इससे मुझे एहसास होता है कि हमारे असली हीरोज में कितना साहस और हिम्मत होती है। फरमान हैदर ने कहा, “बचपन से मेरा सपना आईपीएस ऑफिसर बनने का रहा है, इसलिए शिवाय के जरिए पर्दे पर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास है। भले ही मैं असल जिंदगी में आईपीएस ऑफिसर नहीं बन पाया, लेकिन इस किरदार के जरिए मुझे अपने तरीके से देश की सेवा करने की जिम्मेदारी, हिम्मत और जज्बे को महसूस करने का मौका मिला है।

