रानी मुखर्जी को मानद डॉक्टरेट 

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने भारतीय सिनेमा में करीब तीन दशक के उनके उल्लेखनीय योगदान और महिलाओं, बच्चों तथा वंचित समुदायों के लिए उनके निरंतर कार्य को सम्मानित करते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वेयर में आयोजित एक विशेष समारोह में, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दौरान रानी को यह सम्मान प्रदान किया गया।इस सम्मान के साथ रानी मुखर्जी शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म हस्ती बन गई हैं।