मैडिसन एवेन्यू में अड़ीवी ने संभाली कमान

मनोरंजन

अभिनेता अड़ीवी शेष ने न्यूयॉर्क में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेकर इस खास दिन को गर्व और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल के साथ मैडिसन एवेन्यू पर आयोजित भव्य इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ भारत की समृद्ध विरासत, आजादी और राष्ट्रीय गौरव का जश्न मनाते नजर आए।फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस द्वारा आयोजित इस सालाना परेड में भारतीय समुदाय के लोग, समुदाय के प्रमुख सदस्य, चुने हुए जनप्रतिनिधि और कई सांस्कृतिक समूह शामिल हुए। इस परेड का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता दिवस को मनाने के साथ-साथ देश की अलग-अलग संस्कृतियों और समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने पेश करना था।