अभिनेता आदित्य खुराना, जो इन दिनों क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में नजर आ रहे हैं, मानते हैं कि सोशल मीडिया आज रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी लगभग हर छोटी-बड़ी बात सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। आदित्य मानते हैं कि लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉल करना उनके लिए भी एक आदत और लत बन चुका है।सोशल मीडिया फीड पर लगातार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिनमें प्राकृतिक आपदाओं, अपराध, राजनीति और जानवरों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे शामिल होते हैं। “मुझे लगता है कि दुनिया हर किसी के लिए एक अलग जगह में बदलती जा रही है। इस तरह की खबरों को हर दिन देखना दिमाग के लिए काफी परेशान करने वाला है।”

