हरियाणा की भाईयों की जोड़ी “बंजारे” ने भारतीय संगीत जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ये पहले हरियाणवी कलाकार बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो बार देश में नंबर 1 गाने दिए हैं। पहले उनका सुपरहिट गाना “बैरण” और अब सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ आया उनका नया गाना “बरसात” भी स्पॉटिफाई के टॉप गाने भारत की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गया है।”बैरण” ने पूरे देश में धूम मचा दी थी और सोशल मीडिया पर वायरल होकर बंजारे को घर-घर में पहचान दिलाई थी। “बरसात” के साथ इस जोड़ी ने उस सफलता को दोगुना कर दिया और नए जमाने के पॉप संगीत की सबसे चर्चित आवाज बनकर उभरे हैं।

