पितृ पर्वत पर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, अभी तक हुए साठ हजार

इंदौर धार्मिक

इन्दौर | नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हनुमानजी रुद्र अवतार हैं, इसलिए महादेव के प्रिय श्रावण मास के अवसर पर हनुमानजी की आराधना करो या भोलेनाथ की, एक ही बात है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा नेता चिंटू वर्मा, नितिन मालू, मुन्ना साहू, सुनीता जयपाल, छन्नू दुबे, महेश दलौद्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। बता दें कि पवित्र श्रावण मास के चलते पितरेश्वर हनुमान धाम में शिव सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया हैं। जो कि गत 29 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और अभी तक 60000 से ज्यादा हनुमान चालीसा का पाठ हो चुके हैं। समापन 28 अगस्त को होगा।