अक्षय कुमार को ‘हैवान’ में अपनी धुनों पर थिरकाने को तैयार थॉमसन एंड्रयूज़, लेकर आए अपना रोमांटिक सिंगल ‘ओ हसीन’बॉलीवुड के बड़े म्यूज़िकल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके सिंगर, कंपोज़र और वोकल अरेंजर **थॉमसन एंड्रयूज़** अब अपनी आवाज़ और संगीत के एक नए रंग के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करने के बाद थॉमसन ने अब अपने सोलो म्यूज़िक करियर की ओर एक खास कदम बढ़ाया है। उनका नया रोमांटिक सिंगल **‘ओ हसीन’** रिलीज़ हो चुका है और मॉनसून के इस खूबसूरत मौसम में प्यार, यादों और भावनाओं की एक दिल छू लेने वाली कहानी बयां करता है।

