तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लाइव क्विज़ ने धूम मचाई; 

मनोरंजन

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा  के निर्माता, ने शो की 18 दिवसीय लाइव क्विज़ को सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जिसे शो की 18वीं वर्षगांठ के उत्सव का हिस्सा बनाकर आयोजित किया गया इस क्विज़ में देशभर से लाखों दर्शकों ने भाग लिया, जिससे प्रशंसक अपने पसंदीदा शो  उसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी की दुनिया का उत्सव मनाने के लिए एकजुट हुए। जैसे जैसे विजेताओं की घोषणा हो रही है, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. महालक्ष्मी अय्यर, खुशबू, अमित ठक्कर, प्रज्ञा संजय गणात्रा एवं उनके परिवार मुंबई से विजेता परिवारों में शामिल हुए है।डॉ. विनीत कुमार, डॉ. महालक्ष्मी अय्यर, खुशबू, अमित ठक्कर, प्रज्ञा संजय गणात्रा और उनका परिवार गोकुलधाम सोसाइटी के प्रतिष्ठित सेट पर जाने का विशेष अवसर पाएगा, जहाँ वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग को नज़दीक से देख सकेंगे  ।