काम आ रही मार्शल आर्ट्स, ट्रेनिंग

मनोरंजन

अभिनेत्री शीना चौहान के लिए फिटनेस सिर्फ पर्दे पर अच्छा दिखने तक सीमित नहीं है। उनके लिए फिटनेस अनुशासन, मेहनत और खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का एक तरीका है। स्कूल के दिनों में पांच साल तक मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने वाली शीना अब अपनी इसी पुरानी ट्रेनिंग का इस्तेमाल अपनी आने वाली फिल्म ‘जातस्य मरणं ध्रुवम्’ में करती नजर आएंगी।फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा जल्द होने वाली है। इसी बीच शीना ने अपने मार्शल आर्ट्स अभ्यास का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी ट्रेनिंग करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में शीना हमले से बचने, सामने वाले के वार का जवाब देने और अलग-अलग लड़ाई की तकनीकों का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। उनके हर कदम में अभ्यास और आत्मविश्वास दिखाई देता है। खास बात यह है कि यह उनके लिए कोई नया अनुभव नहीं है, बल्कि वह कई सालों से मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करती आ रही हैं।