हस्तिनापुर के वीर में जरासंध का शक्तिशाली किरदार निभा रहे आभास मेहता अपने विस्तृत लुक को लेकर आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात करते हैं।जरासंध का लुक आभास को अपने किरदार से जुड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उनके लंबे बालों से लेकर शरीर पर पहने गए आभूषणों तक, हर तत्व इस किरदार की भव्य और प्रभावशाली उपस्थिति को और मजबूत बनाता है। आभास के लिए यह लुक केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं है, बल्कि जरासंध के किरदार में पूरी तरह ढलने की उनकी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।अपने लुक के बारे में बात करते हुए आभास मेहता ने साझा किया, तैयार होने में लगभग डेढ़ घंटा लगता है और मेकअप तथा कॉस्ट्यूम टीम पूरे दिन इस बात का ध्यान रखती है कि हर बारीकी सही जगह पर हो।

