नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने मारी बाज़ी, 

मनोरंजन

दर्शकों का दिल जीतने के बाद ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने अब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा दी है। गोवा में आयोजित होने जा रहे 57वें IFFI 2026 में बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए इसका नॉमिनेशन मिलना पूरी टीम के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज़ टाटा ग्रुप के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक टाइटन के असाधारण सफर को बयां करती है। यह कहानी सिर्फ एक ब्रांड के खड़े होने की नहीं, बल्कि भारतीय उद्यमिता, बड़े सपनों, नए विचारों, इनोवेशन और कभी हार न मानने वाले जज़्बे की भी है।

रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ की परिकल्पना और निर्माण अल्माइटी मोशन पिक्चर की प्रबलीन संधू ने किया है। टी-सीरीज़ फिल्म्स के साथ मिलकर बनाई गई यह सीरीज़ विनय कामथ की किताब पर आधारित है।