इन्दौर | लिटिल लीग कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लिटिल लीग नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही इंदौर बेसबॉल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते राष्ट्रीय खिताब जीत शहर को गौरवान्वित किया। देहली में आयोजित इस चैम्पियनशिप में देशभर की 21 टीमों ने भाग लिया था। इंदौर की टीम ने तीन अलग-अलग अंडर-9, अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्गों में यह स्वर्णिम सफलता हासिल की। तीनों वर्गों के कुल 33 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शहर का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-9 वर्ग में मोहम्मद शोएब, व्योम ढाका, लौकिक अग्रवाल, विवांश नामदेव, सारांश पाटीदार, रेयांश रासनकर, यशार्थ श्रीनेत, वेदिका गुप्ता, देवांशी शेरावत और अयांश ओझा शामिल रहे। अंडर-12 वर्ग में जेविका राजवानिया, स्वर्ण मुरमकर, लविश जरिया, साद मोंडल, कृपाशं वर्मा, जानवी दया, प्रियंशी बारगल, गौरव कुमार मेहर, एसएल कार्तिक बड़गोटी, हिमांश तिवारी, अक्षत राठौर और शुभान शेख ने भाग लिया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में लव पगारे, दिव्यांश खाखरिया, खाख वंश यादव, प्रथम चौहान चौहान, प्रतीक चौहान, समीक्षा उपाध्याय, प्रियांशी पाटीदार, राजश्री परमार, निहारिका यादव, प्रीति रूपचंदानी और अंश चौहान शामिल रहे। टीम को सफलता दिलाने में मुख्य कोच जितेन्द्र शिंदे, प्रभा त्रिपाठी और विनीता तिवारी का सराहनीय मार्गदर्शन रहा। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस सफलता के बाद इंदौर एकेडमी की नजरें एशिया-पैसिफिक एवं मिडिल ईस्ट लिटिल लीग रीजनल टूर्नामेंट पर हैं। इंदौर एकेडमी की इस उपलब्धि पर हेमंत कुमार, मनोज गिरी, रजनीश त्रिपाठी, राज सिंह, गौरव जोशी और तिथि रामटेके सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

