दीप मुनीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंचे –

FEATURED इंदौर

इन्दौर/जयपुर (ईएमएस)। दीप मुनीम ने अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जयपुर में खेली जा रही ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सीरीज के दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया।
फ्यूचर टेनिस एकेडमी के डायरेक्टर आई.के. महाजन ने बताया कि दीप ने अंडर-18 के सेमीफाइनल में तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में मध्यप्रदेश के दीप ने गुजरात के ब्रुगन बोंदरे को 1-6, 6-1, 7-6 से पराजित किया। तीसरे सेट में 1-5 से पिछडऩे के बाद भी दीप ने हार नहीं मानी और चार पाइंट बचाते हुए गेम और मैच अपने नाम कर लिया। एमरल्ड हाईट्स स्कूल के छात्र दीप ने अंडर-16 के सेमीफाइनल में दीप ने हरियाणा के वीरेन कुमार को 6-3, 7-6 से मात दी। खिताबी मुकाबला गुजरात के मोहित बोंदरे से होगा।
उमेश/पीएम/28 नवम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *