पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, करीब दो मिनट हुई बातचीत

ताज़ा खबर देश-विदेश

पटना । शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की शुरुआत एक अहम राजनीतिक मुलाकात के साथ हुई। विशेष विमान से पटना पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब दो मिनट तक मुलाकात और बातचीत हुई। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से वैशाली के रुस्तमपुर हेलीपैड के लिए रवाना हुए। जहाँ कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण, लोकार्पण और जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।