संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के साथ 2026 में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को पहली बार एक साथ लीड रोल में पेश करने वाली यह ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा पहले ही इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है।हाल के दिनों में फिल्म की रिलीज़ को लेकर 2027 की अटकलें तेज़ थीं, लेकिन अब फिल्म से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। सूत्र के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही रिलीज़ होगी और इसका प्रोडक्शन तय शेड्यूल के मुताबिक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।सूत्र बताते हैं कि संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक अहम गाना शूट कर चुके हैं और फिल्म के ज़्यादातर महत्वपूर्ण दृश्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

