रीयाल मैड्रिड शीर्ष पर पहुंचा

FEATURED मध्य प्रदेश साहित्य

रोम (ईएमएस)। रोमा को 2-0 की हराने के साथ ही स्पेनेश क्लब रीयाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है । गेरेथ बेल ने इस मुकाबले के दौरान एक गोल किया और लुकास वाजक्वेज के गोल में शानदार क्रास भी दिया जिससे मैड्रिड की टीम को आसानी से जीत मिली। रोमा ने पहले हाफ में कई अवसर खोये। सेंगिज अंडर तो सिर्फ छह गज की दूरी से गोल करने में नाकाम रहे। फेडरिको फाजियो की गलती से गेरेथ ने रीयाल की ओर से पहला गोल किया जिसके बाद रोमा की टीम पिछड़ गयी। रीयाल की टीम ने इस जीत के साथ ही एक बार फिर ग्रुप जी में नंबर एक स्थान बना लिया है। इससे पहले एबार क्लब से हार के कारण वह पीछे हो गयी थी।
गिरजा/28नवंबर ईएमएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *