राहुल गांधी दो दिन प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

भोपाल, 22 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो दिन मध्यप्रदेश के छह जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक श्री गांधी 23 और 24 नवंबर को मध्यप्रदेश के विदिशा, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वे 23 तारीख को विदिशा के बासौदा, रायसेन के मंडीदीप और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में चुनावी सभा करेंगे। वे अगले दिन शनिवार को सागर, दमोह और टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए इन दिनों सभी दलों का चुनाव प्रचार जाेरों पर है। दोनों ही दलों के अध्यक्ष इन दिनों प्रदेश में प्रचार में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *