सोना 90 रुपये चमका;चांदी 200 रुपये उछली

व्यापार

नयी दिल्ली 22 नवंबर (वार्ता) वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर कम भाव पर आयी जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 90 रुपये चमककर 32,040 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद़योगिक मांग आने से चांदी भी 200 रुपये की छलांग लगाकर 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
अंतर्राष्ट्रीष्य बाजार में सोना हाजिर 1.75 डॉलर चमककर 1,227.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर की बढ़त में 1,228.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता है। इससे इसकी माँग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 14.48 डॉलर प्रति औंस बिकी।
अर्चना/शेखर
जारी (वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *