निगम अमले ने गंदगी फैलाने वालों पर किया 16 हजार 300 रुपये स्पॉट फाईन

मध्य प्रदेश

पाल (ईएमएस)। नगर निगम भोपाल द्वारा गंदगी फैलाने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम आयुक्त अविनाश लवानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध 170 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 16 हजार 300 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। कार्यवाही के दौरान निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने व अपनी दुकानों पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने और गीला एवं सुखा कचरा पृथक-पृथक रखने की समझाईश भी दी गई। नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंक कर निगम की सफाई व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरूद्ध की जा रही यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *