वालीबॉल स्पर्धा : विद्यांजलि, सेंट नॉर्बर्ट और माँ उमिया सेमीफायनल में –

इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। विद्यांजलि स्कूल, सेंट नॉर्बर्ट स्कूल और मॉं उमिया स्कूल ने बालिकाओं ने सन्मति स्कूल में खेली जा रही स्व. पाण्डेय श्रीनवास जैन स्मृति अंतर विद्यालयीन वालीबॉल स्पर्धा के सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है।
शुक्रवार को खेले गये क्वाटर फायनल में विद्यांजलि स्कूल ने सहोदया स्कूल को 2-0 से, सेंट नॉर्बर्ट स्कूल ने क्वींस कॉलेज को 2-0 से व मॉं उमिया स्कूल ने विद्यांजलि स्कूल (बी) को 2-0 से हराकर बालिका वर्ग के सेमीफायनल में प्रवेश किया। सेमीफायनल में विद्यांजलि स्कूल का मुकाबला सेंट नॉर्बर्ट से होगा। दूसरे सेमीफायनल में मॉं उमिया स्कूल का मुकाबला मेजबान सन्मति से होगा। वहीं बालक वर्ग के ख‍िताबी मुकाबले में मेजबान सन्मति स्कूल का मुकाबला एडवांस एकेडमी से होगा। इस चार दिवसीय स्पर्धा में विभिन्न् स्कूलों के लगभग 500 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। विद्यालय में यह स्पर्धा विगत 23 वर्षों से आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *