सभी धर्म ग्रंथों से ऊंचा है संविधान- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा 

FEATURED मध्य प्रदेश

                                      डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल कॉन्क्लेव क्लब में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री  सोन                  नीमच – संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इंटरनेशनल डॉ आंबेडकर कॉन्क्लेव नीमच के वरिष्ठ पत्रकार और सीटीवी एडिटर राकेश सोन ने हिस्सा लिया सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सभी धर्म ग्रंथों से ऊंचा है भारतीय संविधान भारत की आत्मा है भारतीय संविधान सर्वोपरि है संविधान से बड़ा कोई नहीं है राष्ट्रपति के संबोधन से पहले सेमिनार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और विजय सापला ने भी संबोधित किया स्वागत भाषण पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने दिया राष्ट्रपति के शुभारंभ के बाद दूसरे सत्र को दिल्ली के मंत्री राजेंद्र गौतम और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया और तीसरे सेशन को सिक्किम मणिपुर के मंत्री सहित देशभर भर से आए अंबेडकर वादियों ने संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *