गोडाउन से ले भागे हजारों का माल

FEATURED इंदौर ताज़ा खबर

देवास नाका इलाके में हुई चोरी की वारदात
इंदौर। देवास नाका स्थित गोडाउन में चोरों ने धावा बोला और हजारों का माल लेकर भाग निकले। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
लसुडिय़ा पुलिस के अनुसार संदीप पिता नरेंद्र निवासी गुलाब बाग का देवास नाका में गोदाम है जहां बिती रात चोरों ने धावा बोला और गाोदाम का ताला तोड़कर चोर यहां से दो इलेक्ट्रानिक तौल कांटे, दो सिलाई मशीन, मास्चर मीटर, ग्रेटिंग मशीन के तीन दरवाजे, दो स्र्टाटर, मशीनों की वायरिंग का कापर तार व अन्य सामान चुराकर ले गए। अगले दिन जब गोदाम से माल गायब मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार एमआईजी थानांतर्गत शिवनगर में रहने वाले अजय पिता जगदीश विश्वकर्मा के घर से चोर कैमरा, मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *