प्रेस काउंसिल के सदस्य रिजवी का आज भोपाल आगमन

मध्य प्रदेश

भोपाल (ईएमएस)। प्रेस काउंसिल ऑफ इण्डिया के सदस्य सैयद रजा हुसैन रिजवी आज सुबह लखनऊ से भोपाल आगमन हो रहा है। वह प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के नाते पेड न्यूज के मामले में निर्वाचन आयोग में की गई शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। 4 दिसम्बर की रात्रि को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सैयद रजा हुसैन रिजवी के भोपाल आगमन पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पुरोहित एवं राष्ट्रीय सह-सचिव और प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. सक्सेना, विनोद श्रीवास्तव, मुबीन खान सहित एसोसिएशन की ओर से हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *