विश्व विकलांग दिवस आज

ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

उज्जैन (ईएमएस)। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। विश्व विकलांग दिवस पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता विक्रम कीर्ति मन्दिर में आयोजित की जायेगी। विजेता प्रतिभागियों को सांस्कृतिक प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी तरह शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वी तक अध्ययनरत समस्त दिव्यांग विद्यार्थियों की रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता सोमवार 3 दिसम्बर को विक्रम कीर्ति मन्दिर में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *