नशे में सोया व्यक्ति फिर नहीं उठ पाया (०३पीआर०८एएन)

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर, ३ दिसंबर (ईएमएस)। एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रूस्तम का बगीचा निवासी जगदीश पिता रामचंद्र है। बेटे सोनू के मुताबिक पिता शराब के आदी थे। कल रात वह नशे में थे। खाने के बाद सो गए तो उठे ही नहीं। सुबह अचेत मिले। एमवाय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *