राजा बेटा‘ से टेलीविजन डेब्यू करेंगे राहुल सुधीर

Uncategorized

ज़ी टीवी का अगला शो ‘राजा बेटा‘ दर्शकों को वेदांत नाम के एक आदर्श पुरुष से रूबरू कराने जा रहा है। वेदांत एक उच्च शिक्षित स्त्रीरोग विशेषज्ञ है, जिसे बचपन में ही त्रिपाठी परिवार के मुखिया मुरारी त्रिपाठी गोद ले लेते हैं। मुरारी अपने नाकारा बेटे रमेश की इच्छा के विरुद्ध उसे वेदांत की परवरिश को कहते हैं। एक घोर निराशावादी और अरुचिकर पिता के साये और अपने सौतेले दादा-दादी के प्यार में पला-बढ़ा वेदांत बड़ा होकर एक सफल आदमी बनता है। वेदांत वो सबकुछ हासिल करता है जो रमेश नहीं कर पाया था। वो अपने परिवार को कुछ ना कुछ देने के लिए हमेशा नए-नए बहाने ढूंढ़ता है जबकि दूसरी ओर, उसके परिवार ने कभी उसे अपना नहीं समझा और वो सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए उसके पास जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *