(उज्जैन) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की राजनैतिक दलों के

Uncategorized

प्रतिनिधियों के साथ भोपाल में बैठक सम्पन्न
उज्जैन (इएमएस)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने विधानसभा चुनाव, 2018 में मतगणना और स्ट्रांग रूम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्ट्रांग रूम में रखी गई ईव्हीएम और वीवीपेट सुरक्षा घेरे में सुरक्षित है तथा 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम के पास निगाह रखी जा रही है।
मतदान में उपयोग की गयी ईव्हीएम और वीवीपेट को प्रदेश के समस्त जिलों के स्ट्रांग रूमों में प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष सील बंद किया गया है। इसकी वीडियों रिकार्डिंग भी करायी गयी है। यह सभी स्ट्रांग रूम मतगणना के दिन 11 दिसम्बर को प्रत्याशियों की उपस्थिति में वीडियो रिकार्डिंग कराकर खोली जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप यादव, श्री लोकेश जाटव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ईएमएस/मोहने/ 05 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *