हज 2019 में देश से बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के जाने की उम्मीद: नकवी

FEATURED

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यहाँ कहा कि हज 2019 में भारत से “मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के बिना बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
श्री नकवी ने यहां विभिन्न राज्यों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि अभी तक लगभग 2000 मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया है और इसमें संख्या अभी और बढ़ सकती है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा वर्ष 2018 में पहली बार केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था, जिसके कारण वर्ष 2018 में 1300 के करीब मुस्लिम महिलाएं बिना “मेहरम” हज यात्रा पर गई थी। इन्हें बिना लाटरी, हज यात्रा पर भेजा गया था। साथ ही 100 से अधिक महिला हज सहायक भी भेजी गई थी। पहली बार महिला हज सहायक, “खादिम-उल-हुज्जाज” की नियुक्ति की गई। महिला हज समन्वयक, हज सहायक सऊदी अरब में हाजियों की सहायता के लिए नियुक्त की गई।
उन्होंने कहा कि 7 नवम्बर को आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभी तक दो लाख 23 हजार से अधिक आवेदन हज 2019 के लिए हज कमिटी ऑफ़ इंडिया को प्राप्त हुए हैं। जिनमें लगभग 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं। हज आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।
उप्रेती, सत्या
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *