एटीके से ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हाईलैंर्ड्स

Uncategorized

गुवाहाटी, 09 दिसम्बर (वार्ता) नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी शनिवार रात इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के 11वें दौर के मुकाबले में दो बार की चैम्पियन एटीके को गोलरहित बराबरी पर रोकते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस सीजन में नार्थईस्ट की टीम पूर्व चैम्पियन के खिलाफ अजेय रही। उसने 4 अक्टूबर को कोलकाता में एटीके को 1-0 से हराया था। इस मैच से हासिल एक अंक के साथ हाईलैंर्ड्स नाम से मशहूर पूर्वोत्तर की यह टीम 10 टीमों की अंक तालिका में 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुम्बई सिटी के भी 20 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में नार्थईस्ट बेहतर है।
नार्थईस्ट का यह 11वां मैच था। उसे पांच मैचों में जीत मिली है जबकि पांच मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। एक में उसकी हार हुई है। एटीके का भी यह 11वां मैच था। उसे चार मैचों में जीत मिली है जबकि चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जमशेदपुर के भी 16 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में वह बेहतर स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *