अफगानिस्तान में 14 आतंकवादी ढेर

Uncategorized

गजनी 09 दिसम्बर(वार्ता) अफगानिस्तान में पूर्वी प्रांत गजनी के देहयाक जिले में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गये तथा 15 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अारिफ नूरी ने बताया कि अफगानी सुरक्षा बलों ने शनिवार को सुलीमंजई गांव में अभियान शुरू किया, जहांं तालिबान आतंकवादी छुपे हुए थे। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 14 तालिबानी आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गये।
सुरक्षा बलों ने 15 संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पूछताछ के लिए संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
टंडन, उप्रेती
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *