‘टिप टिप बरसा पानी‘ के लिए रवीना  ने दी टिप्स

Uncategorized

आदित्य नारायण ने पहनी पीले रंग की साड़ी

‘सा रे गा मा पा‘ के सेट पर इन दिनों सुरों की बरसात हो रही है। आगामी एपिसोड में बॉलीवुड सुंदरी रवीना टंडन थडानी और मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण भी बतौर मेहमान इस शो के तीनों जज – शेखर रावजियानी, वाजिद खान और रिचा शर्मा के साथ नजर आएंगे। इस दौरान सेट पर होस्ट आदित्य नारायण ने रवीना को आकर्षित करने के लिए उनसे जानना चाहा कि उनके हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी‘ पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए क्या किया जाए! इस पर दादी (उनकी को-होस्ट दिपाली बोरकर) ने आदित्य को बीच में रोकते हुए एक मजेदार स्थिति पैदा कर दी। दरअसल, दादी ने कहा कि आदित्य बाकी के तीन मेल प्रतिभागियों – साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी और सोनू गिल के साथ मिलकर पीले रंग की साड़ी पहनकर ही रवीना से इस गाने पर परफॉर्म करना सीखें। इसके बाद सभी लड़कों को खूबसूरत पीली साड़ियों में सजा देखकर रवीना ने भी आदित्य का प्रस्ताव मान लिया और फिर मंच पर आकर इस मशहूर गाने पर परफॉर्मेंस दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *