डाक मतपत्र की लूट, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

भिंड जिले में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से 256 मत पत्रों से भरी बोरी बदमाश लूट ले गए। तीन हमलावरों लूट की, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह मतपत्र अटेर विधानसभा के थे। डाकिया राजेंद्र यादव ने बताया कि वह अटेर विधानसभा के 256 डाक मतपत्रों से भरी बोरी लेकर जेल आए थे। इसी दौरान लूट हो गई।
…………
भाजपा को भरोसा- बिना निर्दलीय सरकार बनेगी
मप्र भाजपा कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें मतगणना को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा ने भरोसा जताया है कि बिना निर्दलियों के भी भाजपा सरकार बनाएगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने अभी से सभी बागियों और निर्दलीयों से बातचीत पूरी तरह कर रखी है। अगर बहुमत न मिला तो प्लान बी पर काम किया जाएगा।

दीपक राय, १० दिसंबर, २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *