(नई दिल्ली) ओला चालक को बंधक बना बदमाशों ने कैब लूटी

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक ओला कैब चालक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली। बदमाशों ने पीड़ित को बंधक बनाकर करीब 18 किलोमीटर घुमाया फिर वजीराबाद के पास फेंक कर कार लेकर फरार हो गए। 30 वर्षीय सियाराम ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात उनके मोबाइल एप पर बुकिंग का संदेश मिला। राजौरी गार्डन पिलर नंबर-432 के पास से तीन लड़के कार में सवार हुए और उन्होंने मजनूं का टीला जाने को कहा। कुछ दूर चलते ही एक युवक ने बहाने से कार रुकवा ली। फिर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल के दम पर उन्हें कार की पिछली सीट पर बिठा बंधक बना लिया। करीब 18 किलोमीटर कार घुमाने के बाद बदमाश उन्हें वजीराबाद इलाके में फेंककर कार लेकर भाग गए।
संदीप/देवेन्द्र/ईएमएम/13/दिसम्बर/2018/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *