(नई दिल्ली) अंगुलियां काटकर बैग छीनने वाले गिरफ्तार 

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के साकेत के प्रेस एंक्लेव रोड पर सोमवार दिनदहाड़े एक महिला की अंगुलियां काटकर बैग छीनने वाले तीन बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मदनगीर निवासी नवीन उर्फ अन्ना, पंचशील पार्क निवासी शिवम और मनोज के तौर पर हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए झपटमारी को अंजाम देते थे। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि संगम विहार के रतिया मार्ग निवासी 43 वर्षीय शालिनी गर्ग बेटे आदित्य और जेठानी के साथ ऑटो से मैक्स अस्पताल जा रही थीं। उन्होंने जैसे ही शेख सराय क्रॉसिंग पार किया, बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ पर धारदार हथियार से वारकर बैग छीन लिया। इसमें महिला की तीन अंगुलियां कट गईं। बैग में 5000 नकद, एक मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी थी। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 379/356/34 के तहत मामला दर्ज कर किया था। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने केस में लूट की धारा 394 भी जोड़ दी है। .
संदीप/देवेन्द्र/ईएमएम/13/दिसम्बर/2018/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *