(रांची)प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए झारखण्ड को मिलें 315.73 करोड़

Uncategorized

/मुख्यमंत्री ने आभार जताया
रांची,(ईएमएस)।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झारखण्ड को 315.73 करोड़ रुपये दिए जाने पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति हार्दिक अभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे झारखंड के गांव गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के कार्य को और मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत झारखंड को 315.73 करोड़, छत्तीसगढ़ को 7.43 करोड़, ओड़िशा को 692.94 करोड़ और मेघालय को 599.65 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़कों और पुल निर्माण के लिए स्वीकृत किये गये है।
सिन्हा/2.00/13दिसंबर18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *